नोरा फतेही का जीवन परिचय,जाने बॉलीवुड की एंट्री के बारे में | Nora Fatehi Biography in Hindi  

Nora Fatehi Biography in Hindi

Nora Fatehi ka jeevan parichay; दोस्तों आज इस लेख में हम आपको भारत की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ तमिल तेलुगू मलयालम भाषा की फिल्मों में भी दिखाई दी है तो बॉलीवुड जगत में बहुत सी अभिनेत्रियां है लेकिन अपने डांसिंग को लेकर फेमस हुई एक डांसिंग Queen जोकि सिनेमा के नए दौर की जबरदस्त हीरोइन मैं से एक है।

जिस ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उसने बताया है कि अभिनेत्री क्या होती है। इसके मायने दुनिया के सामने रखे हैं। उन्होंने अपनी फैमिली के मना करने के बाद भी अपने फैशन को नहीं छोड़ा फैमिली के नियम कायदे के बाद भी उन्होंने एक बंद कमरे में अपने ऊपर काम किया।

Join Telegram Group Now
Join Facebook Group Now
JOIN Whatsapp Group Now

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि यह लेख डांसिंग Queen Nora Fatehi के बारे में आपको जानकारी  देगा नोरा फतेही मुख्य रूप से कनाडाई मॉडल और अभिनेत्री है।

नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi jeevan parichay

नामनोरा फतेही
जन्म6 जनवरी 1992
जन्म स्थानकनाडा
नागरिकताभारतीय
धर्मइस्लाम
व्यवसायमॉडल, टाउन
हाइट168 cm
फेमसबैली डांस
आंखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
माता का नामजानकारी नहीं है
पिता का नामजानकारी नहीं है
आयु30
राशिकुंभ

नोरा फतेही का जन्म और परिवार (Nora Fatehi birth and family)

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो शहर में हुआ था। इनका परिवार एक मुस्लिम परिवार था जो कि मोरक्को से यहां आया था इनकी माता भारत की मूल निवासी थी नोरा फतेही को बचपन से ही बॉलीवुड फिल्म देखने का बहुत शौक था।

फिल्मों में ज्यादा रुचि होने के कारण उनके मन में इच्छा थी। कि वह बड़े होकर अभिनेत्री  बनेगी वह जानती थी कि बॉलीवुड की दुनिया के लिए एक अच्छी अभिनेत्री के साथ ही एक अच्छा डांसर बनना भी बहुत जरूरी है।

नोरा फतेही की शिक्षा (Nora Fatehi Education)

नोरा फतेही ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टोरंटो की  बेस्ट्यूब  सेटेनियल हाई स्कूल से की यह पढ़ने में काफी होशियार थी डांस में कमजोर होने के कारण इनके साथी इनका मजाक उड़ाया करते थे। इसलिए वह स्कूल के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेती थी तभी उनकी एक टीचर ने उनसे कहा मेहनत करो सब ठीक होगा।

तभी इन्होंने डांस सीखने के लिए कड़ी मेहनत की और जब वह हाई स्कूल में पहुंची तो एक बहुत अच्छी डांसर  बन चुकी थी इन्होंने टोरंटो की यार्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। लेकिन पारिवारिक कलह के कारण वे अपनी पढ़ाई पूरी ना कर सकी परंतु उनकी मां चाहती थी कि  बे अपना कॉलेज पूरा कर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करें।

नोरा फतेही की अभिनय पर परिवार की आपत्ति 

नोरा फतेही ने जब अपने सपने की बात अपने परिवार के सामने रखी तो उनके घर वालों ने  उनसे नाराज होकर कहा कि हमारे समाज में एक्टिंग करना और नाचना सख्त मना है इसके बाद मानो  नोरा फतेही पूरी तरीके से टूट चुकी थी और उन्हें समझ में नहीं आ रहा था।

वह अपने सपने को पूरा करने के लिए क्या करें कुछ दिन निराशा भरे बिताने के बाद  नोरा फतेही को समझ में आ गया था कि यदि वह अपने सपनों को पूरा करना चाहती है तो उन्हें कठिनाइयों से तो गुजर ना पड़ेगा।

तभी उन्होंने अपने परिवार से छुप छुप कर डांस करना शुरू किया उनके पास में कोई  ट्रेनर नहीं था। इसलिए वह टीवी पर देख कर ही डांस की प्रैक्टिस किया करती। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रही थी।

नोरा फतेही का संघर्ष में जीवन (Nora Fatehi career struggle)

नोरा फतेही के माता-पिता  तलाक होने के बाद उनके छोटे भाई की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई थी जिसके कारण उन्हें घर से बाहर काम करने के लिए जाना पड़ा उन्होंने पैसों के लिए एक होटल में waitress का काम  किया साथ ही रात में टेलीकॉलर और हुक्का बार में भी काम किया।

अपने सपने को पूरा करने के लिए  इन्होंने जॉब के साथ मॉडलिंग में शुरू कर दी इन्हें ऑरेंज मॉडल मैनेजमेंट कंपनी ने साइन कर लिया और कुछ छोटी-छोटी कंपनियों के साथ भी इन्होंने फोटोशूट किया।

Join Telegram Group Now
Join Facebook Group Now
JOIN Whatsapp Group Now

इनका इंडियन लुक एक कंपनी को काफी पसंद आया उस कंपनी ने इनको हायर कर लिया 2012 में यह पहली बार मुंबई आई उन्हें लगा कि अब मेरा सपना पूरा होने वाला है। लेकिन उन्हें मात्र कुछ विज्ञापन करने को ही मिले उनका पहला विज्ञापन एक चिप्स के पैकेट से था।

जिसके लिए कंपनी ने उन्हें 20 लाख रुपए देने को कहा था लेकिन कंपनी ने उन्हें ₹1 भी नहीं दिया उनके साथ धोखा होने के कारण हमने कंपनी छोड़ दी और फिल्मों में ऑडिशन देना शुरू कर दिया।

परंतु इनकी हिंदी ठीक ना होने के कारण उन्हें इसमें भी बहुत मेहनत करनी पड़ी यह समझ गई थी कि बिना हिंदी ठीक किए इन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल सकेगा इसलिए इन्होंने एक्टिंग और हिंदी सीखने के लिए  क्लास जॉइन कर ली।

बॉलीवुड में एंट्री (Nora Fatehi Bollywood Entry)

Nora Fatehi Biography in Hindi
Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा फतेही ने हिंदी पर अपनी पकड़ अच्छी कर ली थी और उन्हें पहला ब्रेक 2014 में एक एडवेंचर फिल्म में मिला इस फिल्म का नाम Roar Tiger of the sundarbans था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

जिसके कारण यह अपनी कोई पहचान ना बना सकी इनका स्ट्रगल अभी भी जारी था और इन्हें किसी भी फिल्म में कोई काम नहीं मिल रहा था इसीलिए इन्हें एक दोस्त ने सलाह दी कि तुम्हें साउथ फिल्मों में ऑडिशन देना चाहिए।

इसके चलते उन्हें किसी अभिनेत्री के रूप में नहीं बल्कि का आइटम सॉन्ग का ऑफर आया बहुत लोगों ने मना किया पर फिर भी उन्होंने आइटम सोंग पर डांस करने का फैसला लिया।

उन्होंने सोचा अगर यह आइटम सॉन्ग हिट हुआ तो उन्हें पहचान जरूर मिलेगी उनका यह डांस लोगों को पसंद आया और उन्हें और भी आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला। इसके बाद बाहुबली द बिगिनिंग मूवी में मनोहरी सॉन्ग पर डांस किया जोकि बहुत ज्यादा पसंद किया गया। 

बिग बॉस में एंट्री (Nora Fatehi Big Boss entry)

एक बॉलीवुड फिल्म और कुछ सॉन्ग करने के बाद नोरा फतेही को इतनी पहचान मिल गई थी कि उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस की सीजन नाइन में इनवाइट किया गया इस शो के बाद उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ ले लिया क्योंकि बिग बॉस की टीआरपी बहुत हाई रहती है।

इसलिए इन्हें यहां से काफी पहचान मिली इस शो को वह अपने नाम तो ना कर सकी लेकिन इस शो के कारण उनकी क्यूटनेस के लाखों फैंस बन गए। इसके बाद इन्हें हार्डी संधू की एक म्यूजिक एल्बम में काम करने का ऑफर आया 2017 में यह सॉन्ग रिलीज हुआ जो कि लोगों को बहुत पसंद आया। 

इसके बाद 2017 में ही इन्हें सत्यमेव जयते फिल्म में एक आइटम  सॉन्ग करने को मौका मिला इस गाने के बोल दिलबर दिलबर थे। इसको करने के बाद इनको एक नई पहचान मिल गई थी और अब उनके पास बहुत अच्छे-अच्छे ऑफर आने लगे 2019 में इन्होंने बाटला हाउस फिल्में ओ साकी साकी पर डांस किया।

Join Telegram Group Now
Join Facebook Group Now
JOIN Whatsapp Group Now

इनका डांस लोगों को ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को भी काफी पसंद आया। इसलिए स्ट्रीट डांसर मूवी में होने अहम रोल दिया गया। नोरा फतेही की कड़ी मेहनत और जिद के कारण ही वह आज इस मुकाम पर पहुंच पाई। उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी क्योंकि वह अपने सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थी। 

नोरा फतेही रिलेशनशिप (Nora Fatehi Relationship)

नोरा फतेही और अभिनेता अंगद एक समय काफी पास आ गए थे उनकी डेटिंग की चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे थे लेकिन कुछ दिनों बाद ही अंगद ने अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी कर ली।

अंगद की शादी से उन्हें बहुत गहरी चोट लगी और उनकी जीवन का सबसे कठिन दौर था इसके बाद उन्होंने इंटरनेट से दूरी बना ली और वह समझ गई कि मुझे अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहिए।

आज वह जिस ऊंचाई पर है वहां तक पहुंचना उनका सपना था और यह रिलेशनशिप उन्हें काफी कुछ सिखा गई जिससे वह पहले से ज्यादा मजबूत हो गई 

नोरा फतेही के बारे में अन्य जानकारियां 

नोरा फतेही उन लड़कियों में से हैं जिन्हें मल्टीटैलेंटेड कहां जाता है इन्हें इंग्लिश हिंदी के अलावा फ्रेंच कनाडियन अरेबिक भाषाएं बोलना भी आता है। इनके यूट्यूब चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं मैं अपने चैनल पर बहुत से कंटेंट को अपलोड करती हैं।

बॉलीवुड जगत में इनकी दोस्त वरुण धवन और श्रद्धा कपूर है इन्होंने डांस शो झलक दिखला जा में भी भाग लिया था यहीं से उनके डांसर टैलेंट के चर्चे बॉलीवुड तक पहुंचे थे।

इन्होंने एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्ग दिए जिसके कारण इन्हें कुछ ही दिनों में 100 मिलियन views क्रॉस  किया दिलबर सॉन्ग ने पहले 24 घंटे में20 मिलीयन व्यूज क्रॉस कर लिए थे जो कि एक रिकॉर्ड बन गया था।

नोरा फतेही की कुल संपत्ति ( Nora Fatehi Net Worth)

सैलरी10 से 12 लाख रूपये
कुल संपत्ति34 करोड़ रूपये

Q. Nora Fatehi कौन से देश की है

कनाडा देश के शहर टोरेंटो की रहने वाली है।

Q. नोरा फतेही के पति का नाम क्या है?

नोरा फतेही की शादी नहीं हुई है

Q. नोरा फतेही का असली नाम क्या है?

नोरा फतेही का असली नाम नूरा फथी है।

Q. नोरा फतेही का जन्म कब हुआ था?

6 जनवरी 1992

अंतिम शब्दों में 

हमने इस लेख में आपको  (Nora Fatehi Ke jeevan Parichay) नोरा फतेही कि जीवन से संबंधित सभी जानकारियां दी हैं। कैसे उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत की है। नोरा फतेही का जीवन हमें बताता है कि हमारे जीवन में कितनी ही कठिनाइयां क्यों ना हो लेकिन यदि हम जिद पर अरे रहे और कठिनाइयों से ना घबराए तो हमें हमारा लक्ष्य अवश्य मिलता है।

आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई  ( Nora Fatehi Biography in Hindi )जानकारी से आप खुश होंगे इसी प्रकार और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें और ऐसा भी जानकारी आप अपने मित्रों को जरूर शेयर करें.

अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन परिचय। Atal Bihari Vajpayee Biography in hindi

Zomato UPI Service Launch: GPay, Paytm की नहीं जरूरत,जोमैटो ने लिया या अपनी UPI Service

Most Surveilled Cities: भारत के ये चार शहर लंदन और सिंगापुर से ज्यादा हाईटेक हैं 

Similar Posts