किरण बेदी का जीवन परिचय | Kiran Bedi Biography in Hindi

Kiran Bedi Biography in Hindi

किरण बेदी ( आईपीएस अफसर) की जीवनी,शिक्षा, जन्म ,परिवार, करियर | Kiran Bedi Biography in hindi ,Education,Birth Family,Career and Awards in Hindi. 

दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको भारत की प्रथम महिला IPS किरण बेदी के बारे में जानकारी देंगे l भारतीय संस्कृति में नारी को अबला समझा जाता है लेकिन भारत में कुछ ऐसी महिलाएं भी है l 

जिन्होंने यह साबित कर दिया है,कि नारी अबला नहीं है बल्कि वह प्रश्नों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकती है l आज हम इस लेख में उस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पुलिस विभाग में एक अधिकारी के रूप में काम करते हुए देश के कई अपराधियों के छक्के छुड़ा दिए l 

यह कहानी एक ऐसी IPS महिला की है जिसे जानकर हर महिला का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है और हर महिला को एक प्रेरणा मिलती है l 

Join Telegram Group Now
Join Facebook Group Now
JOIN Whatsapp Group Now

किरण बेदी के जीवन परिचय को पढ़ने के बाद हर महिला के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से किरण बेदी के जीवन परिचय के ( Kiran Bedi Biography in Hindi ) बारे में तो हमारे इस लेख को अंतर जरूर पढ़ेl 

Table of Contents

किरण बेदी का जीवन परिचय ( Kiran Bedi jeevan parichay in hindi )

नामकिरण बेदी
वास्तविक नामकिरण पेशवारिया
जन्म स्थानअमृतसर
जन्म9 जून 1949
पदपूर्व आईपीएस अफसर
प्रसिद्ध प्रथम महिला IPS  अधिकारी
पति का नामबृज बेदी 
वजन 55 किलो लगभग
राशिमिथुन
राजनीतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी 
लंबाईफीट इन्च- 5’ 3”
आंखों का रंग काला
बालों का रंगकाला
शिक्षाअंग्रेजी में ऑनर्स (1968)• (राजनीति विज्ञान) परास्नातक• दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून डिग्री (1988)• पीएचडी (सोशल साइंसेज) (1993)
धर्महिंदू

किरण बेदी कौन है? ( Who is Kiran Bedi ) 

किरण बेदी एक रिटायर आईपीएस अधिकारी है जिन्होंने अपनी इच्छा से रिटायरमेंट ले लिया है इसके अलावा यह भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी सामाजिक कार्यकर्ता और एक राजनेता के रूप में भी जानी जाती है वर्तमान में वह पांडिचेरी की उपराज्यपाल है l 

IPS किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को अमृतसर में हुआ था उनका असली नाम किरण पेशवारिया है इनके पिता का नाम प्रकाश पेशवारिया है इनकी माता का नाम प्रेम पेशवारिया है जो कि एक ग्रहणी है किरण बेदी की तीन बहन थी जिनका नाम रीता, शशि और अनु है l 

रीता और अनु दोनों टेनिस खिलाड़ी है तथा इनके पिता एक कपड़ा व्यापारी है 1966 में किरण बेदी राष्ट्रीय जूनियर टेनिस चैंपियन बनी थी इसी के साथ किरण बेदी ने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में कई खिताब जीते थे l 

किरण बेदी की शिक्षा | ( Kiran Bedi ka Education ) 

किरण बेदी की शुरुआती शिक्षा 1963 में अमृतसर के सेकंड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से की थी और 1965 में सीनियर सेकेंडरी में फर्स्ट ग्रेड से सफलता हासिल की इसी दौरान किरण बेदी ने NCC ज्वाइन कर लिया था और इसके बाद इन्होंने विमेन गवर्नमेंट कॉलेज से 1968 में स्नानतक की पढ़ाई पूरी कर ली थी l 

इन्होंने M.A राजनीतिक विज्ञान से किया था Law की पढ़ाई करने के लिए किरण बेदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया और 1998 में Law की डिग्री हासिल कर ली थी l 

Degree लेने के बाद किरण बेदी ने अमृतसर के कॉलेज में Lecture  के पद पर काम किया है l किरण बेदी ने आईआईटी दिल्ली से सोशल साइंस में PHD की और ड्रग, एब्यूज एवं डोमेस्टिक वायलेंस पर थीसिस लिखी थी।

किरण बेदी का करियर ( Kiran Bedi ka Career )

किरण बेदी जिस कॉलेज से M.A की पढ़ाई की थी वहीं पर Lecture  के तौर पर 2 साल तक पढ़ाया था और साथ में UPSC परीक्षा की तैयारी भी की थी सन 1972 में इन्होंने UPSC परीक्षा दी थी और वह इस परीक्षा में पास हो गई l 

उन्हें IPS अधिकारी के रूप में पहली पोस्ट मिली, इनसे उन्हें सेवाओं में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला बना दिया भारत में इन से पहले कोई भी महिला आईपीएस नहीं थी तो है प्रथम भारतीय महिला IPS अधिकारी बन गई l 

नौकरी करते समय इन्हें कई पोस्ट पर काम करने का मौका मिला जैसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रमुख, मिजोरम में पुलिस के डीआईजी, चंडीगढ़ के उपराज्यपाल के सलाहकार तो कभी महानिर्देशक  के रूप में काम किया था l 

Join Telegram Group Now
Join Facebook Group Now
JOIN Whatsapp Group Now

लेकिन अपने दम पर सभी कामों को करते हुए उन्होंने प्रसिद्धि हासिल करके लोगों के लिए आदर्श बन गई  किरण बेदी भारत के पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की महानिर्देशक भी रह चुकी है l किरण बेदी ने अपने नौकरी के दौरान बहुत सारे काम जनता के हित में किए l 

25 सितंबर 2007 को सरकारी सेवा से अपनी इच्छा से किरण बेदी ने रिटायरमेंट ले लिया l सरकार ने भी किरण बेदी के कामों की बहुत ज्यादा तारीफ करी l  

किरण बेदी के प्रमुख पद 

किरण बेदी ने प्रोफेसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और 1972 में भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी बन गए l अपनी नौकरी के दौरान उन्हें भारत सरकार के द्वारा विभिन्न पद पर काम करने को मिला था आइए जानते हैं सिविल सर्विस के दौरान किरण बेदी ने किस किस पद पर काम किया था 

1975किरण बेदी ने नई दिल्ली में चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में उप-मंडल पुलिस अधिकारी।
1979डीसीपी, पश्चिमी दिल्ली
1981यातायात डीसीपी  दिल्ली।
1983यातायात एसपी गोवा।
1984(नई दिल्ली में रेलवे सुरक्षा बल) उप कमांडेंट ।
1984उप निदेशक (औद्योगिक विकास विभाग)।
1985पुलिस मुख्यालय, नई दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया।
1986डीसीपी, उत्तरी दिल्ली
1988दिल्ली में उप निदेशक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), 
1990डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (रेंज), मिजोरम।
1993दिल्ली की जेलों का इंस्पेक्टर जनरल (आईजी)
1995पुलिस अकादमी में अतिरिक्त आयुक्त 
1996दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त।
1997दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया)।
1999चंडीगढ़ में पुलिस महानिरीक्षक।
2003संयुक्त राष्ट्र नागरिक पुलिस सलाहकार नियुक्त किया गया।
2005महानिदेशक, होम गार्ड।
2007ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के महानिदेशक

किरण बेदी के प्रमुख पुरस्कार  ( Kiran Bedi’s Major Awards )

  • भारत के राष्ट्रपति द्वारा किरण बेदी को 1979 में राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा गया था l 
  • किरण बेदी को सन 1981 में वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से भारत द्वारा सम्मानित किया गया था l 
  • किरण बेदी को 1991 में IOGT  से सम्मानित किया गया था l 
  • 1991 में किरण बेदी को नॉर्वे द्वारा एशिया रीजन अवार्ड  नवाजा गया था l 
  •  किरण बेदी को 1992 में अंतर्राष्ट्रीय महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया था l 
  •  1994 में किरण बेदी को मैगसेसे पुरस्कार ,रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा के द्वारा सम्मानित किया गया था l 
  • 1995 में किरण बेदी को मुंबई इंडिया द्वारा महिला शिरोमणि अवार्ड और लायन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था l 
  •  किरण बेदी को 2002 में वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था l 
  •  किरण बेदी को 2004 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संयुक्त राष्ट्र पदक से नवाजा गया था l 
  •  सन 2005 की बात करें तो किरण बेदी को हार्मनी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक न्याय के लिए मदर टेरेसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था l 
  •   किरण बेदी को आज तक के द्वारा महिला एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया था l 
  •  2014 में किरण बेदी  तरुण क्रांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था l 
  •  2011 की बात करें तो किरण बेदी को भारतीय मानव विकास  पुरस्कार से सम्मानित किया गया l 
  •  2013 में किरण बेदी को राय विश्वविद्यालय द्वारा पब्लिक सर्विस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था l 

किरण बेदी की उपलब्धियां

  • किरण बेदी ने तिहाड़ जेल में महा निदेशक के रूप में काम करते हुए जेल के सुधार के लिए कई बड़े काम किए जिससे जेल में बंद कैदियों के जीवन में कई सुधार देखने को मिले जिसके कारण इन डॉक्टरों की उपाधि से सम्मानित किया गया था l 
  • किरण बेदी भारत की प्रथम महिला आईपीएस थी l 
  • किरण बेदी ने आंध्र प्रदेश के कई मुजरिम को पकड़कर सजा दिलाई थी जिसके लिए इन्हें राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था l 
  •  किरण बेदी अपने अंदाज़ के कारण पूरे देश में जानी जाती है l 

किरण बेदी का राजनीतिक सफर 

किरण बेदी ने अपने रिटायरमेंट के बाद राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई किरण बेदी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी ज्यादा प्रभावित रहती थी l उन्हीं से मोटिवेट होकर किरण बेदी ने 2015 को भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया l 

 इसके बाद  उन्हें मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली से खड़ा किया लेकिन 2015 में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर के अपना वर्चस्व कायम कर लिया l क्योंकि बीजेपी को ज्यादा बहुमत नहीं मिले थे लेकिन किरण बेदी ने उस समय लोगों के मन में एक अपनेपन की भावना पैदा कर दी थी l 

किरण बेदी द्वारा सामाजिक पहल 

किरण बेदी ने 1987 में नवज्योति इंडिया फाउंडेशन की स्थापना के साथ NIF ड्रग नशा के लिए 17 दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ नशा मुक्ति अभियान को शुरुआत किया इसमें अनपढ़ महिलाओं के लिए सामाजिक और अन्य मुद्दों की बातचीत कर विवादों को सुलझाने का काम किया जाता था l 

इस संगठन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली थी और इस संगठन की तारीफ और चर्चा पूरे देश में बहुत तेजी से हो रही थी नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए किरण बेदी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मेमोरियल  पुरस्कार से सम्मानित किया गया था l 

किरण बेदी लोकपाल आंदोलन में शामिल हुई? 

अरविंद केजरीवाल के अलावा किरण बेदी भी IAC इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख सदस्यों में से एक है वे 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़ी IAC ने देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध करते हुए भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए एक मजबूत लोकपाल विधेयक लाने का अनुरोध सरकार से किया l 

Join Telegram Group Now
Join Facebook Group Now
JOIN Whatsapp Group Now

सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच 11 दिनों तक विचार-विमर्श हुआ तब जाकर 12 दिन संसद में लोकपाल का मसौदा तैयार करने पर तीन बिंदुओं पर विचार के लिए प्रस्ताव पारित किया गया 

किरण बेदी द्धारा लिखीं किताबें  ( Kiran Bedi Books )

किरण बेदी ने राजनेता, समाजसेवी, IPS के तौर पर ही खुद को साबित नहीं किया इसके अलावा उनके अंदर एक लेखिका का गुण भी था l 

उन्होंने आई डेयर (I Dare), क्रिएटिंग लीडरशिप, इट्स ऑलवेज पॉसिबल, जैसी कई किताबें लिखी हैं। इसके अलावा किरण बेदी मलेशिया में लीडरशिप ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट आइक्लिफ (Iclif) में विजिटिंग फैकल्टी भी हैं।

किरण बेदी पर बनी बायोपिक ( Kiran Bedi Biography in Hindi )

ऑस्ट्रेलियन फिल्म मेकर ने भारत की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी के जीवन से प्रभावित होकर उनकी लाइफ पर ‘यस मैडम सर’ नाम की बायोपिक भी बनाई है। इस बायोपिक को देश के सभी राज्यों में दिखाया गया था और इसी के साथ किरण बेदी का हमारे लिए एक सुविचार प्रेरणादायक साबित होता है l 

वह कहती है “जो लोग समय रहते अपने जीवन का चार्ज नहीं ले लेते। वे बाद में समय द्वारा लाठी चार्ज किये जाते है।”  इस विचार से हमें यह सीख मिलती है कि हमें समय रहते अपने काम को कर लेना चाहिए और अपने ऊपर हमेशा विश्वास करना चाहिए कि यह काम हम आसानी से कर सकते हैं तो हम जीवन में सभी प्रकार की सफलता को प्राप्त कर  सकते हैं l 

किरण बेदी से जुड़े चर्चित विवाद ( Kiran Bedi Controversy )

  • किरण बेदी सन 1982 में उस समय विवादों में गिरी थी जब उन्होंने दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी करने के दौरान अपने अवैध पार्किग के अभियान के दौरान देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कार का चालान काट दिया था और उसके बाद जांच कमेटी के कहने के बाद भी बेदी ने सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर नहीं किया l
  • जब किरण बेदी दिल्ली ने अपनी बीमार बेटी की देखभाल करने के लिए छुट्टी पर थी तब किरण ने छुट्टी के लिए आवेदन भी दिया था लेकिन गोवा सरकार द्वारा छुट्टी को आधिकारिक मंजूरी नहीं दी गई थी गोवा के तत्कालिक  मुख्यमंत्री प्रताप राने ने किरण बेदी को बिना किसी को बताए ड्यूटी पर अनुपस्थित होने के कारण  फरार घोषित किया था l 
  • एक बार 1980 के दशक में जब उन्होंने लाल किले के पास भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य पर लाठीचार्ज करने के आदेश  दिया था तब भी उन्हें उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था l 
  • फिर एक बार उन्होंने तिहाड़ जेल के कुख्यात अपराधी चार्ल्स सोभराज को टाइपराइटर दे दिया था जिसके कारण उन्हें बहुत ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था क्योंकि टाइपराइटर देना जेल के नियमों को खिलाफ है l 
  • गोवा में एसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने अनौपचारिक तौर पर जोरी ब्रज का आम जनता के लिए उद्घाटन किया था इसके कारण उन्होंने खुद ही विवाद को आमंत्रण दिया था l 

Q. किरण बेदी का जन्म कहां हुआ था ?

किरण बेदी का जन्म अमृतसर हुआ था

Q. किरण बेदी की बेटी का नाम क्या है?

किरण बेदी की बेटी का नाम सायना है

Q. भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन है?

भारत की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी है

Q. किरण बेदी आईपीएस कब बनीं ?

1972 में किरण बेदी आईपीएस बनीं ।

Q. किरण बेदी ने कौन सी पार्टी ज्वाइन की है ?

किरण बेदी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।

अंतिम शब्दों में

दोस्तों इस लेख में हमने आपको भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन परिचय के बारे ( Kiran Bedi Biography in Hindi ) में बताया है किरण बेदी ने किस तरह संघर्ष करते हुए इस मुकाम को  हासिल किया था इस बारे में भी हमने आपको बताया है हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप खुश होंगे l 

हमारे द्वारा इस प्रकार की और भी पोस्ट पढ़ने के लिए हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट जरुर करें और यह सभी जानकारी आप अपने मित्रों को जरूर शेयर करें l

Similar Posts